देहरादून: प्रदेश में लॉक डाउन के बीच आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 8 बिंदुओं पर मुहर लगी। बैठक में सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) के द्वारा परीक्षा ऑनलाइन कराने के लिए फाइनेंशल बिड खोलेने का फैसला लिया गया। साथ ही तीन मेडिकल कालेजों के लिए प्रधानचार्य और स्टॉफ की नियुक्ति करने पर मुहर लगाई गई।
ये भी पढ़ें: सावधान! फेसबुक हैक कर ठगी, ट्रांजैक्शन के बाद सच्चाई जान उड़े होश
चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2018 में रिटायर्ड डॉक्टरों के लिए भर्ती लिकाली थी। लेकिन, रिटायर्ड डॉक्टरों के ज्वाइन न करने पर आज कैबिनेट ने 100 पदों को वापस लेकर भर्ती की अनुमति दे दी है। अब इन पदों पर भर्ती की जाएगी। आयुर्वेदिक के अंतर्गत होम्योपैथिक (आर्सेनियम एलबम-30) इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए दवा खरीद का फैसला लिया गया। ये दवा कोरोना वरियर्स के लिए खरीदी जाएगी। दवा खरीद के लिए कैबिनेट ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसे कोरोना वारियर्स को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: घर पहुंच सकेंगे सभी फंसे लोग, केन्द्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स
किसानों को बीज खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी पर सरकार ने मुहर लगाई। पहले के सब्सिडी में जोड़कर 25 प्रतिशत सब्सीडी का भी लाभ मिलेगा।
त्यूणी-पलाशु जल विद्युत परियोजना आराकोट-त्यूणी जल विधुत परियोजना का निर्माण UJVNL से कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही कल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना वायरस की जांच कराने पर फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में टेली मिडिसेन सेवा की शूरूआत भी की।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!