राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 06 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. जो उम्मीदवार इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे यूबीएसई की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर अपनी डेटशीट देख सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष आरके कुंवर ने एग्जाम डेटशीट की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी. लिखित परीक्षाएं 06 अप्रैल तक जारी रहेंगी. वहीं 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 01 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे.
ये नियम रहेंगे लागू
दोनो कक्षाओं की परीक्षाएं हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. प्रश्नपत्र 2 घंटे और 3 घंटे के होंगे. परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले पेपर पढ़ने का समय दिया जाएगा.

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार