उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी। बता दें कि शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में परीक्षा समिति की बैठक हुई।
सभापति एसबी जोशी ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1,196 मिश्रित कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परिक्षा में 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के शामिल होंगे। 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं सुबह दस से एक बजे तक कराई जाएंगी।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।
रुद्रप्रयाग पुलिस, डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही से बची तीन बाईक सवारो की जान, यात्रियों की बाईक गुप्तकाशी के पास गिर गई थी खाई मे, टीम ने कड़ी मेहनत से तीनो को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे तीनो यात्री.!
उत्तराखंड के गांधी’ बडोनी की 87 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन,मसूरी मे गूंजा इंद्रमणि बडोनी अमर रहें का जयघोष.!