उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की…..
नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया।
भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। वहीं प्रधानमंत्री ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


More Stories
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला उत्तराखंड का प्रदेश प्रतिनिधि दल, आने वाले चुनाव को लेकर किया विचार विमर्श, आने वाले विधानसभा चुनाव ने पार्टी अपनी मौजूदगी का प्रदर्शन करेगी – विशाल ठाकुर
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!