
मुज़फ्फरनगर की थाना बुढ़ाना पुलिस 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है पुलिस को *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद की है आपको बता दे की दिनांक 16.02.26 को वादी दानिश पुत्र मोमीन निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही आमिर उर्फ बाटा व समद द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-72/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 17.02.26 को अभियुक्तगण द्वारा दोबारा अयान पुत्र शौकीन नि0 सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-74/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण पर 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया तथा टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 19.02.26 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम कांधला रोड से मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मंदवाडा चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लुहसाना-हुसैनपुर वाले रास्ते से आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया लेकिन उक्त दोनो नही रुके तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिग करते हुए मोटरसाइकिल लेकर मंदवाडा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर मंदवाडा की तरफ भागते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल कच्चा रास्ता होने की बजह से फिसल कर गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को छोडकर ईख के खेत मे घुस गये तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मन्दवाडा जाने वाले रास्ते के पास ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे स 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* आमिर उर्फ बाटा पुत्र लियाकत निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष
*2.* समद उर्फ चीस पुत्र शमीम नि0गण मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 पौनिया 12 बोर 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450
*गिरफ्तार अभियुक्त आमिर उर्फ बाटा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 440 धारा 191(2)/191(3)/190/110/15(2)/131/352/352(3) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0स0 72/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0स0 74/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*4.* मु0अ0स0 77/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त समद उर्फ चीस उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 72/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0स0 74/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0स0 77/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आमिर उर्फ बाटा का वादी दानिश उपरोक्त के साथ पूर्व मे विवाद चल रहा है जिसमें वादी के ऊपर दबाव बनाने व डराने के उद्देश्य से हमने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 छविकांत थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 संदीप सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 93 संजय थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 176 अमरदीप थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 640 निर्वेश थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 1206 विजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 1311 गौरव पूनिया थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

More Stories
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी’ पर आधारित कार्यशाला को किया सम्बोधित
वारंटियों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू