
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना भगवानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी,करते हुए गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के फरार साथी की तलाश मे जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक आरोपी दबोचा पुलिस को मिली गोपनीय सुचना पर टीम ने ग्राम खेडी शिकोहपुर के आम के बाग में दबिश दी तो 04 संदिग्ध भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर अहसान नामक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गये टीम ने मौके से 260.74 किग्रा गौमांस, गौवंशीय खुर, गौकशी उपकरण गौमांस मय गौकशी बरामद होने पर उक्त फरार अभियुक्तगणो के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा फरार की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे है।
*विवरण आरोपित-*
अहसान पुत्र अजीज उर्फ बुच्चा नि0 ग्राम खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
1-260.74 Kg गोमांस
2-02 अदद छुरियां
3-02 अदद कुल्हाडी
4-एक तराजू मय पलडा
5-1 किलो प्लास्टिक की पन्नी
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी व टीम
2-उ0नि0 शरद सिह (प्रभारी गौवंश स्कवाड) व टीम

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
सेलाकुई क्षेत्र में फार्मा कम्पनी में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, कम्पनी का कर्मचारी ही निकला घटना का मास्टर माइंड
सीएम धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग