
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाये गये अभियान *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″* के सपनों को साकार करने हेतु *DGP उत्तराखंड अशोक कुमार* के निर्देशन में *SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की पहल* युवाओं को नशे के *मकड़जाल से बचाने* हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए *नशे के सौदागरों पर कार्यवाही* किये जाने हेतु *थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क* किया गया है।
इसी क्रम में पर *नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता* प्राप्त हुई है।
*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश* में नोडल अधिकारी एएनटीएफ एवं एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी सीटी हल्द्वानी हरवंस सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 गौरव जोशी द्वारा मय हमराही कर्मगणो के *सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मो0सा0 स्पलैन्डर प्लस न0 UK-19-8276 में 03 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद* किया गया।
*तीनों को गिरफ्तार* कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया गया है।
*पूछताछ* में *रविन्द्र सिंह* बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
*तीनों के आपराधिक इतिहास खॅगाला जा रहा है।*
*अभियुक्तगण*
01- मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उ०प्र०
*02-* अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली।
*03-* रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत उ0प्र0
*बरामदगी*
*अभियुक्तगणों के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद*
● मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद,
● अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद,
● रविन्द्र सिंह से 214.3 ग्राम स्मैक बरामद
👏👏 *पुरुस्कृत*
*इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा 25 हज़ार रुपये एवम SSP NAINITAL द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।*
*पुलिस टीम*
1- श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ
2- उ0नि0 गौरव जोशी
3- कानि0 दयाल नाथ
4- कानि0 चन्द्र शेखर
5- कानि0 अशोक कम्बोज
6- कानि0 भानु प्रताप SOG
8- कानि0 दिनेश नगरकोटीSOG

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!