
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
देहरादून के रायपुर छेत्र मे दिनदहाड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक जन सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया है बदमाशों ने तमंचों के बल पर गल्ले में रखे दो लाख रुपये लूट लिए सुचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस की तीन टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। एसपी देहात-1 जया बलोनी ने बताया कि घटना वाणी विहार में जैन प्लॉट के पास स्थित बाजार में हुई। यहां स्थानीय निवासी अरुण पाल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सीएससी में अकेले बैठे थे। इसी दौरान सीएससी के सामने एक स्कूटर आकर रुका और एक के बाद एक तीन लोग अंदर घुस गए। इससे पहले कि अरुण पाल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और तमंचा दिखाकर गल्ला खोलने के लिए कहा।
अरुण पाल ने जैसे ही गल्ला खोला एक बदमाश ने उसमें रखा कैश उठा लिया। इसके बाद स्कूटर से वहां से भागने लगे। अरुण पाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार भी वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच अरुण पाल ने अपने स्कूटर से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। कुछ देर बाद जैसे ही वह उनके बराबर में पहुंचे तो बदमाशों ने उनके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया। पीछे से पहुंचे दुकानदारों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और cctv से बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है l

More Stories
हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस और गौ स्क्वायड टीम ने एक गौ हत्यारे को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे गौ मांस किया बरामद, पुलिस टीम अब दूसरे फरार आरोपी की तलाश मे दे रही जगह जगह दबिश !
उधमसिंह नगर के दिनेशपुर मे पत्नी बनी पनौती ,बहु ने मायके के लोगो को बुलाकर सास को उतारा मौत के घाट, पति पर भी किया जानलेवा हमला !
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील