
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) डोईवाला
आज राजधानी से सटे डोईवाला,क्षेत्र मे बे लगाम तेज़ रफ़्तार खटारा की पिकअप ने चार लोगो की जान ले ली और तीन को गंभीर हालत मे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ति करा दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला पुलिस को आज प्रातः करीब 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला मणिमाई मन्दिर के पास सडक दुर्घटना होने से वाहन सवार व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली डोईवाला व चौकी हर्रावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि *देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण उक्त वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया तथा उक्त वाहन के पीछे से आ रही इको वैन कार सं0- एच0आर0-12-ए-8730 भी अनियन्त्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गयी,* जिसमें दोनो वाहनों में सवार 07 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया गया। जहां चिक्तिसकों द्वारा 02 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल 03 अन्य व्यक्तियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
*विवरण मृतक व्यक्ति*
1- नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा, उम्र 42 वर्ष
2- विनोद, निवासी रोहतक हरियाणा
*विवरण घायल व्यक्ति:-*
1- विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा, उम्र 35 वर्ष
2- विक्की पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश।
*तीसरे घायल व्यक्ति का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।*
*नोटः- घटना अकास्मिक रूप से होने व घायल की स्थिति गम्भीर होने व उनके बेहोशी की हालत मे होने के कारण अन्य घायलो व मृतको के नाम तस्दीक नहीं हो पाए है, जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।*

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !