देहरादून
अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 04-06-2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र के होटल/रेस्टोरेंट/ढाबों/पब/बार आदि स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान निर्धारित समयावधि के उपरान्त अपने प्रतिष्ठानों को खोलने वाले 02 प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चालान की कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 75 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके पुलिस एक्ट में चालान करते हुए उन्हें भविष्य के लिये सख्त हिदायत दी गई।

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में