
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में संचालित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर की चौकी दुगड्डा तथा थाना मुनि की रेती की चौकी शिवपुरी क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों एवं पर्यटकों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प कराया गया।

साथ ही पुलिस द्वारा अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों एवं पर्यटकों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज एवं नशा मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
टिहरी पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति