
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। घंटाघर से दिलाराम चौक, ब्रहमकमल चौक, कैनाल रोड, डाईवर्जन, सहारपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीवाला चौक जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने 46 चालान करते हुए रुपए 31300 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 06 चालान करते हुए, रुपए 2000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 19 चालान करते हुए रुपए 9500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे। अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रारंभ 13 जनवरी 2024 से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ द्वारा लगभग 4528 चालान किये जिनमें धनराशि रू0 1179200 वसूली गई।

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर शिकंजा,जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार, कर भेजा जेल.!
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी,विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक.!
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान,श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई, पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह .!