
डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में लगातार जागरुकता अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में बेतालघाट पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट* की छात्राओं को महिला अपराधों एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
*पुलिस की पाठशाला* में छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम के उपाय बताते हुए डायल 112 हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
वर्तमान समय में साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि के कारण सतर्क रहने, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने व अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नम्बर, निजी फोटोग्राफ, ओ0टी0पी0 आदि साझा न करने हेतु जागरुक किया गया। साईबर फ़्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करने के बारे में अवगत* कराया गया। साथ ही उपरोक्त विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों से सांझा करने की अपील की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश, भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे