
*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में जनपद में जनता की सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराए जाने हेतु पुलिस ने देर रात तक वृहद चेकिंग अभियान चलाया।
*एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन एवं *समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में* जनपद के *समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारी व पुलिस टीम* द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर सभी चौक चौराहों, मुख्य मार्गों, तथा संवेदनशील स्थानों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
➡️ 408 वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 वाहन चालकों का चालान कर 87,000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया। 71 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 19 टैक्सी बाइक भी शामिल हैं जो बिना किसी वैध राइडर के परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही थीं। शेष वाहनों को नाबालिक, मोडिफाइड रेट्रो साइलेंसर व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किया गया है।

*नैनीताल पुलिस की अपील-*
● यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिगों को वाहन न दें। टैक्सी बाइक या अन्य व्यावसायिक वाहन सिर्फ तय परमिट और वैध राइडर/दस्तावेजों के साथ ही चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड
रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे,. अवैध वसूली, मारपीट व ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 4 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार