March 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एनडीपीएस अभियोग में अवैध संपत्ति पर कार्यवाही, अवैध नशा तस्कर के तीन वाहन किये जब्त।

 

*डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के निकट पर्यवेक्षण में थाना हल्द्वानी में *पंजीकृत मु०अ०सं०– 359/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम* से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की गई है।

उक्त अभियोग में *अभियुक्त नारायण दत्त परगाई* पुत्र स्व0 हरिकिशन परगाई निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी *विवेचना उ0नि0 भुवन सिंह राणा* द्वारा संपादित की गई।

विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध *आरोप पत्र माननीय न्यायालय* में प्रेषित किया जा चुका है।

 

प्रकरण की वित्तीय विवेचना *(Financial Investigation)* के दौरान अभियुक्त के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर निम्नलिखित वाहन प्रकाश में आए—

*UK04TB-5931 –* Motor Cab (Ertiga Car), पंजीकरण दिनांक 28 मार्च 2024

*UK04Z-3013 –* Motorcycle (Honda), ट्रांसफर दिनांक 17 दिसम्बर 2018

*UK04AA-6853 –* Motorcycle (Hero), पंजीकरण दिनांक 08 अगस्त 2018

विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त *वाहनों को वैध आय से क्रय* किए जाने के संबंध में कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

अतः उपरोक्त संपत्तियों के संबंध में जब्ती हेतु सक्षम प्राधिकारी *(Competent Authority, SAFEMA/NDPS Act, New Delhi)* को फ्रीजिंग ऑर्डर प्रेषित किया गया।

सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा दिनांक *24-03-2026* को पारित आदेश में वाहन संख्या UK04TB-5931 (Ertiga Car) को NDPS Act 1985 की धारा *68-B(g)* के अंतर्गत Illegally Acquired Property मानते हुए, धारा *68-F(1)* के अंतर्गत जब्त किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत *अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों* पर प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

 

You may have missed

Share