राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के निर्देश पर थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा न्यायालय प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा जारी वाद आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी जमील निवासी मौ0 ताज हरमतपुर, थाना बिलापुर, जनपद रामपुर उप्र को गिरफ्तार किया गया। थाना पौड़ी पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी वारण्टी राकेश चौहान निवासी ग्राम केसुन्दर, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा वाद जारी संख्या 196 मोटर वाहन से सम्बन्धित वारण्टी सौरभ कुमार निवासी ग्राम भट्टी, पट्टी असवालस्यु (राजस्व क्षेत्र) जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा इस वर्ष माह जनवरी से अब तक 51 वारणटियों को गिरफ्तार किया गया ।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक