October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस लगातार तोड़ रही नशा तस्करों की कमर,13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन भी किया गया सीज।

 

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह* के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में दौराने चैकिंग नशा तस्कर नरेश नेगी को नगीना को जाने वाले सड़क मार्ग फाटक के पास से वाहन संख्या- UK15C-3946 (आई10 कार) में 13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जारी है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

नरेश नेगी पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी-शिवपुर, थाना-कोटद्वार।

 

*पंजीकृत अभियोग*

मु0स0स0-266/24, धारा-8/21/60 NDPS Act

 

*बरामद माल*/

13.40 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 4 लाख रुपये)

वाहन संख्या- UK15C 3946 (आई10 कार) रंग सफेद।

 

*फरार अभियुक्त का नाम पता*

बंटी पुत्र श्री सोनू चंद, निवासी- झूलापुल बस्ती, लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार।

 

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक विनोद कुमार

2. मुख्य आरक्षी धनपाल

3. मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार

4. मुख्य आरक्षी सन्तोष कुमार- सी0आई0यू0

Share