जिला क्रीडा अधिकारी शवाली गुरूंग ने अवगत कराया है कि जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा अन्डर-13 बालक एवं बालिकाओं की जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 04 नवम्बर, 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से न्यू मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउन्ड, देहरादून में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी को नगर निगम द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र अथवा प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता से 02 दिन पूर्व तक श्रीमती माधुरी ज्याला, सहायक प्रशिक्षक जूडो, मो0नं0-865044011 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त