हिमाशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
पुलिस के लाख दावों के बाद भी बेलगाम और तेज रफ्तार बसो का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इन्ही बसो के चलते एक घर का चिराग और बुझ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मेहूवाला में एक एक्सीडेंट हो गया है सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। विकास नगर की ओर से आने वाली बस संख्या UK07 PC 0305 से स्कूटी संख्या यूके07DH 1706 की टक्कर हो गई है जिसमे स्कूटी सवार आलोक यादव पुत्र ब्रह्मदिन यादव निवासी दून एंक्लेव पटेल नगर देहरादून की मृत्यु हो गई है मृतक के शव को पंचायत नामा की कार्रवाई हेतु दून चिकित्सालय मोर्चरी भिजवाया गया है मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है दुर्घटना ग्रस्त वाहन कब्जे पुलिस में लिए गए हैं।
मृतक देवभूमि रबर प्राइवेट लिमिटेड सेलाकुई में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था अपने ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहा था। शेष जांच प्रचलित है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द