जिलाधिकारी/समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में अवस्थित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के रूटीन निरीक्षण के साथ ही केन्द्रों पर मानकों का पालन करवाने एवं नियमानुसार व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी डाॅयग्नोस्टिक सेंटर पर चिकित्सकों की बैठने का समय एवं जिस चिकित्सक का विवरण अनुमति में दर्शाये गए चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित है की भी जांच करें। साथ ही नवीन तथा नवीनीकरण की आवेदनों के संबंध में निरीक्षण के दौरान सभी मानकों को बारिकी से जांच के उपरान्त ही अनुमति हेतु समिति के सम्मुख प्रस्तुत करेें।
बैठक में संयुक्त निदेशक विधि जी.सी पंचोली, डीजीसी जी.पी रतूड़ी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उपे्रती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 दिनेश चैहान, डाॅ0 ममता बहुगुणा, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, समर्पित संस्था से कमला जेसवाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !