देहरादून
*यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामला:अब तक 23*
*एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में जांच पंतनगर यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड अधिकारी तक पहुंची*
एसटीएफ द्वारा गहन पूछताछ और साक्ष्य/इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर *दिनेश चंद्र जोशी,रिटायर्ड A. E. O.(असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर) को गिरफ्तार किया गया है*
उपरोक्त अभियुक्त *वर्ष 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल पंत नगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा व यूनिवर्सिटी के परीक्षा और प्रिंटिंग कार्य हेतु लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के लोगो से जुड़ा था* जहा से परीक्षा के पूर्व में प्रश्न पत्र *एक मध्यस्थ के माध्यम से प्राप्त कर हल्द्वानी व आसपास में छात्रों को दिए गए जिसकी एवज में अस्सी लाख रुपए मिले थे*
पूछताछ उपरांत महत्वपूर्ण कड़ियां इस मामले में जुड़ती जा रही है जिसमे भविष्य में और लोगो की गिरफ्तारी संभव है

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा