*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश*
*02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार*
*चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिल की बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर डॉ0 मंजूनाथ टी सी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए दो अभियुक्तों अमित गुप्ता व सुनील मोर्या को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिल बरामद की। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि हम लोग नशा करते हैं जिसकी पूर्ति हेतु मोटर साईकिल चोरी करते हैं और वाहनो को राह चलते हुए नाम-पता पूछे बिना औने-पौने दामो पर बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग