
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर की नशे के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना पुलभट्टा पुलिस टीम व STF की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग के दौरान दिनांक 03-06-2023 को घटना स्थल भंगा तिराहे के पास से अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र मेहताब सिंह निवासी ग्राम ताल गोटिया थाना फरीदपुर जिला बरेली 30प्र0 को 02 किलो 926 ग्राम अवैध अफीम मय 01 अदद मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे गये अभि0 राकेश कुमार ने बताया कि उनके गांव व फरीदपुर के आस पास काफी मात्रा मे अफीम की खेती होती है वह लोग अपने गाँव से अफीम इकठ्ठी कर उसे आगे अच्छे दामो मे बेच देते है l
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO- 109/2023 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा अफीम की कीमत 30 लाख रूपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभि० राकेश कुमार पुत्र मेहताब सिंह निवासी ग्राम ताल गोटिया थाना फरीदपुर जिला बरेली
बरामदगी:-
02 किलो 926 ग्राम अफीम, कीमत करीब 30 लाख रुपये लगभग व 01 अदद मोबाईल

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा