
आपको याद होगा कि दिनांक-03.08.1023 को फटिक बाला पुत्र बृजवासी बाला निवासी शक्तिफार्म, बैकुण्ठपुर, कोतवाली सितारगंज, अधम सिंह नगर ने थाने पर लिखित तहरीर दी की मेरा भाई अखिल बाला उर्फ भोला का सुबह से पास खेतों में काम करने जाना तथा देर रात्रि महानन्द तालुकदार के घर के सामने अपने दोस्त सुशान्त बढ़ई और जगदीश तालुकदार आदि तीन चार दोस्त के साथ बैठना तभी गांव का रहने वाला नन्दु सरकार पुत्र कालीपद सरकार निवासी शक्तिफार्म द्वारा वादी के भाई के साथ गाली गलौच करना जिसका विरोध करने पर नन्दु सरकार पुत्र कालीपद सरकार द्वारा कस्सी लेकर आना तथा कस्सी से वादी के भाई के गले में 2-3 बार वार कर उसकी हत्या कर देने से सम्बन्धित के आधार पर थाना सितारगंज में FIR NO-219/2023धारा 302 भादवि बनाम नन्दु सरकार पुत्र कालीपद सरकार निवासी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी गठित टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त नंदू सरकार पुत्र कालीपद सरकार निवासी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज2 उधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष को महेन्द्रनगर गांव शक्तिफार्म से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकतल कस्सी (फावडा) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशेडी किस्म का व्यक्ति है जो मृतक अखिल बाला के घर के पास ही रहता था तथा कुछ काम धन्धा नहीं करता था मृतक अखिल उर्फ भोला अभियुक्त से घर के छोटे-मोटे काम कराता रहता था जिसके एवज में मृतक ने अभियुक्त को पैसे देने बाकी थे, जिसे अभियुक्त नन्द काफी समय से मृतक अखिल बाला से मांग रहा था लेकिन वह पैसे देने में आनाकानी कर रहा था तथा पैसे मांगने पर अभियुक्त को गाली गलौज करता था. इसी रंजीश के चलते अभियुक्त नंदू सरकार ने दिनांक 02.08.2023 की रात्रि में लगभग 22.30 बजे कस्सी (फावडे) से मृतक अखिल बाला के गर्दन पर 2-3 बार बार कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*नाम गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- नन्दु सरकार पुत्र कालीपद सरकार निवासी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंजसिंहनगर उम्र 40 वर्ष
बरामदगी-
1- 01 अदद आलाकतल कस्सी (फावडा) हत्या में प्रयुक्त
नोट-एसएसपी उधमसिंहनगर ने मामले का खुलासा करने वाली टीम के लिए 2,000 रुपए के नकद ईनाम की घोषणा की है।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!