
*उधम सिंह नगर पुलिस ने तोड़ी, गैंगस्टर अपराधियों की आर्थिक क़मर*
*गैंगस्टर एक्ट में उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर एक्ट में सम्पति जब्तीकरण की पहली कार्यवाही।*
*स्मैक तस्कर फाजिल खाँ व गौ तस्कर वसीम की लगभग दो करोड़ से अधिक की सम्पति कुर्क*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा गैंगस्टर अभियोग के तहत अभियुक्तगणों की सम्पति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु जनपद उधमसिंहनगर के सभी थानाध्यक्षो को दिशा निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में थाना पुलभट्टा में दिनाक 25.01.2022 को अभियुक्त फाजिल खाँ पुत्र सादिक खाँ निवासी इन्द्रनगर यूनिस की डेरी के पीछे थाना पुलभट्टा जिला उधमिहनगर व वसीम पुत्र इब्राहीम निवासी चारबीघा सिरौलीकला के विरुद्ध पंजीकृत FIR No 14/2022 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्ध एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की विवेचना के दौरान दोनो अभियुक्तगण के बारे में यह जानकारी प्राप्त करते हुए कि अभियुक्त फाजिल खाँ स्मैक का बहुत बड़ा तस्कर है तथा अभियुक्त वसीम गौ तस्कर है फाजिल खाँ ने वसीम को अपनी तरफ मिलाकर अपना एक बहुत बड़ा गिरोह तैयार कर लिया है ,

विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियुक्तगणों की सम्पति को चिन्हित कर लगातार अलग अलग विभागों से रिपोर्ट प्राप्त कर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट उधमसिंहनगर महोदय को जब्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की गयी l
जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में दिनांक 22.02.2023 को प्रशासनिक व पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की चल व अचल संपत्ति अधिगृहित की गई।
जब्त की गयी कुल सम्पति की कीमत 02 करोड़ 06 लाख 50 हजार रुपया आकी गयी है।

स्थानीय जनता तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी इस कार्यवाही की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी है।
नाम पता अभियुक्तगण –
1. फाजिल खाँ पुत्र सादिक खाँ निवासी यूनिस डेरी के पीछे वार्ड नम्बर 20 थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर
2. वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नम्बर 18 चारबीघा सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर
*विवरण कुर्क सम्पति -*
1. अभियुक्त फाजिल खाँ के दो मकान कीमत करीब 01 करोड 20 लाख l
2. दो बीघा व्यवसायिक जमीन कीमत करीब 50 लाख l
3. अभियुक्त वसीम का एक मकान कीमत करीब 20 लाख l
4. एक अन्य मकान कीमत करीब 10 लाख l
5. अभियुक्त वसीम के भाईयों के नाम पर एक पिकप कीमत करीब 05 लाख, एक टैम्पो कीमत करीब 01 लाख, एक मोटर साईकिल स्पैलडर कीमत करीब 50 हजार l
6. कुल कीमत करीब 02 करोड 06 लाख 50 हजार रुपया l

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार