
*👉🏻आम के बाग में बंदरों को जहर देकर मारने की निर्मम घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार*
*👉🏻 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट की करवाई भी अमल में ली जाएगी।*
*👉🏻उधम सिंह नगर पुलिस की तत्वरित कार्यवाही की आम जन मानस द्वारा की गई सराहना।*
थाना आईटीआई में सूचना प्राप्त हुई कि जैतपुर घोसी में आम के बाग में देखरेख करने वालों द्वारा बन्दरो को जहर देकर मार दिया गया है, जिससे आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है । सूचना पर थाना आईटीआई पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा तो घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी । आम के बाग में जाकर तलाश करने पर *आम के पेड़ों व झाड़ियों के नीचे से 07 वन्य जीवों (बंदरों) के शव बरामद हुए ।* वन्य जीवों (बंदरों) के मृत शवों को कब्जे पुलिस में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी । घटनाक्रम के सम्बन्ध में थाना आईटीआई में *एफआईआर नं0 153/23 धारा 295(क) आईपीसी व 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम बनाम जान मौहम्मद आदि उपरोक्त 09 नफर पंजीकृत किया गया ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. छोटे खाँ पुत्र ताहिर खाँ निवासी दुन्का ,
2.इमरान पुत्र इकरार निवासी दुन्का ,
3.अफजाल पुत्र नवी हसन निवासी दुन्का ,
4.अनवार पुत्र हमीद निवासी दुन्का, 5.इकरार शाह पुत्र अबरार शाह निवासी दुन्का,
6.नदीम पुत्र वकील अहमद निवासी दुन्का
7.मुबारिक पुत्र जमील अहमद निवासी दुन्का
8.मौहम्मद पुत्र शेर मौहम्मद निवासी दुनका
9.इमामउद्दीन पुत्र सफी अहमद निवासी चचैट ,

More Stories
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
राज्य मे घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित – सतपाल महाराज !!
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त