
पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के आदेश संख्या: सीओके साइबर काइम (विविध)/2022 / 1017 दिनांकः 08-02-2023 के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल मे साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित विवेचनाधीन अभियोगों मे वाछित अभियुक्तों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर पर टीम का गठन किया गया, जिसमें कुल 289 अभियुक्तों / वांछितों / संदिग्धों की तलाश / गिरफ्तारी हेतु 02 निरीक्षक, 11 उ0नि0 एवं 17 कान्स० की टीम को क्रमशः पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आसाम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान राज्यों के विभिन्न जनपदों में भेजा गया ।
लगभग 01 माह तक लगातार चले इस सम्पूर्ण सघन अभियान में विभिन्न प्रदेशों की विषम परिस्थितियों में कुल 289 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों में से 58 अभियुक्तों को धारा 41 क/41 क(1) दं०प्र०सं० का नोटिस तामील कराया गया, 29 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों का नाम पता तस्दीक हुआ। 02 अभियुक्तगण जो थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर के मु0अ0सं0 140 / 2021 धारा 66 सी/ 67 आईटी एक्ट में वांछित क्रमशः 1- हनी सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी तपेश्वरनाथ मन्दिर के पास थाना सुभाष नगर जिला बरेली, उ०प्र०, उम्र 21 वर्ष, 2- अमित पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम सिकेरा, थाना कासगंज जिला बरेली, उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष को सुभाष नगर बरेली से दिनांक: 15-03-2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे थे।
नाम पता अभियुक्तगण-
1- हनी सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी तपेश्वरनाथ मन्दिर के पास थाना सुभाष नगर जिला बरेली, उ०प्र०, उम्र 21 वर्ष,
2- अमित पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम सिकेरा, थाना कासगंज जिला बरेली, उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष पुलिस

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग