May 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशे पर चौतरफा कार्यवाही लगातार जारी, काशीपुर पुलिस ने 4.62 ग्राम स्मैक स्मैक और पुलभट्टा पुलिस ने 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज दिनांक 22-05-2025 को फातमा मस्जिद के पास बांसफोड़ान से अभियुक्त जाहिद पुत्र रफीक को 4.62 ग्राम अवैध स्मैक(हैरोईन) के साथ गिरफतार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम बनाम जाहिद पंजीकृत किया गया। अभि0 को आज माननीय न्यायालय से समक्ष पेश कर जेल भेज दिया

*गिरफतार अभियुक्त*

👉🏻जाहिद पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला किला बांसफोड़ान काशीपुर उधमसिंहनगर।

*बरामदगी का विवरण*

👉🏻 4.62 ग्राम अवैध स्मैक(हैरोईन)

 

वही दूसरी और थाना पुलभट्टा पुलिस ने भी एक आरोपी को *8.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ गिरफ्तार किया है पकडे गए आरोपी का नाम आरिफ बताया गया है आज थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-05-2025 को देर रात्रि दौराने सघन सिरौलीकला रेलवे फाटक के पास थाना पुलभट्टा क्षेत्र से अभि0 मो0 आरिफ पुत्र मो0 इस्लाम निवासी वार्ड नं0 18 सिरौली कलां थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर को 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभि0 मो0 आरिफ ने बताया कि वह यह स्मैक (हेरोईन) किच्छा से एक व्यक्ति से लेकर आया है, जिसका पूरा नाम पता व मोबाईल नम्बर मुझे पता नही है । मै यह स्मैक अपने सिरोलीकला क्षेत्र मे नशेडियो को बेचने के लिए जा रहा था । अभियुक्त के विरुद्ध FIR-39/2025 धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है । नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । बरामदा स्मैक (हेरोईन ) की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 40 हजार रूपये है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

👉🏻मो0 आरिफ पुत्र मो0 इस्लाम निवासी वार्ड नं0 18 सिरौली कलां थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर

*बरामदगी:-*

👉🏻8.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) कीमत करीब 40 हजार रूपये

 

Share