
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मुकदमा अपराध संख्या- 542/2023 धारा 302/392 भादवि0 बनाम शक्ति पुत्र विजय निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर तफ्तीशी पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के विवेचना वरि0 उ0नि0 कमाल हसन को सुपुर्द की गयी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में घटना में संलिप्त व्यक्तियो की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया रुद्रपुर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शक्ति कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर को प्रीत बिहार फेस-2 बरादरी रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शक्ति के कब्जे से मृतक अरुण कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से मृतक अरुण कुमार का मोबाईल फोन रंग आसमानी VIVO Y 22 बरामद हुआ। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम केसरपुर से मृतक अरुण की हत्या कर लूटी हुई मोटर साईकिल रजि0 नं0 UK06BB 4211 स्प्लेण्डर बरामद की गयी है। बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 411 भा0द0वि० की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि लालच में आकर बदले की नियत से अभियुक्त ने अरुण को बेस बाल के डण्डे से मार दिया । जिससे अरुण जमीन पर गिर गया तथा छटपटाते हुए बचाओ की आवाज देने लगा अभियुक्त द्वारा पुनः बेस बाल के डण्डे से लगातार 20-25 बार अरुण कुमार के सिर व शरीर पर प्रहार किया गया । जिससे अरुण कुमार की मौके पर मृत्यु हो गयी थी। मृतक अरुण की जेब से मोबाईल फोन निकालकर तथा मृतक की मोटर साईकिल को लूट कर मौके से फरार हो गया। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा अरुण कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी सुभाषनगर डिबडिया बिलासपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की डण्डे से कई बार वार कर निर्मम हत्या की गयी है ।
*बरामदगी का विवरण-*
1-मृतक की मोटर साईकिल रजिनं० [UKOGBB 4211 स्प्लेण्डर
2- मृतक का मोबाईल फोन वरंग आसमानी VIVO Y 22
3. अभियुक्त द्वारा पटना में प्रयुक्त का राहत्या 3- अभियुक्त द्वारा पटना के समय पहने कपड़े व जूते
4- मृतक की मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट ।
*अभियुक्त का नाम पता*
शक्ति कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कीरतपुर रुद्रपुर थाना पुर जिला ऊधम सिंह उम्र 20 वर्ष

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम, इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान