March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर पुलिस ने मेट्रोपॉलिस मॉल में घुसे 5आतंकियों को किया ढेर, जनपद ऊधम सिंह नगर में आतंकी गतिविधियों के दृष्टिगत मॉकड्रिल कर परखी गई व्यवस्थाएं!

 

आज दिनांक-05/12/2025 को आतंकवादियो गतिविधियों के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखण्ड के आदेशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में एडीएम व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के नेतृत्व में थाना पन्तगर क्षेत्र अन्तर्गत मेट्रोपॉलिस मॉल में एक मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।

 

माँक ड्रिल अभ्यास की कार्यवाही इस प्रकार है-

 

डायल 112 से सूचना प्राप्त हुयी कि मेट्रोपॉलिस मॉल में कुछ 05 आंतकियो ने 04-05 लोगो को अगवा कर लिया है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पन्तनगर द्वारा उच्चधिकारीगण को व अन्य विभागो को जनपद डीसीआर के माध्यम से सूचना दी गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना पन्तनगर मय फोर्स के मय असलहा के मौके पर पहुंचे।

 

श्रीमान एडीएम महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर महोदय के नेतृत्व में ATS, BDS, PAC, SDRF, FIRE UNIT, चिकित्सा टीम, राजस्व विभाग, यातायात पुलिस तथा थानाध्यक्ष पन्तनगर पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल की घेराबंदी/नाकांबदी की गयी।

 

ATS द्वारा जवाबी कार्यवाही में पांचो आतंकवादियों का ON THE SPOT एनकाउन्टर कर मारा गया।

 

आंतकवादियो द्वारा अगवा किये गये जनता के चारो व्यक्तियो को मुक्त किया गया।

 

उक्त कार्यवाही में जनता का कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ, किसी को कोई चोट नही आई, तथा कोई जनहानि नही हुयी।

आंतकवादियो द्वारा अगवा किये गये चारो व्यक्तियो को थाना पन्तनगर भेजा गया तथा चारो व्यक्तियो से उक्त घटनाक्रम के बारे में जानकारी की गयी।

 

आंतकवादियो द्वारा घटना को अंजाम देने का मुख्य कारण- आंतकवादियो की मांग थी कि एयरपोर्ट पंतनगर से एक हैलिकॉप्टर को उपलब्ध कराया जाये, जिससे सितारगंज जेल में निरुद्ध उनका अपना व्यक्ति/अभियुक्त को छुड़वाकर लेकर जा सकें।

 

घटनास्थल का BDS टीम, तथा डॉग स्काड द्वारा मौके पर गहनता से जांच की गयी तथा मोबाईल फोरेन्सिक द्वारा बारीकी से जाँच करते हुये साक्ष्य एकत्रित किये गये।

 

उक्त कार्यवाही में ATS, BDS, PAC, SDRF, FIRE UNIT, चिकित्सा टीम, राजस्व विभाग, यातायात पुलिस, थानाध्यक्ष पन्तनगर मय मय पुलिस टीम के मौजूद रहें।

ऑपरेशन की समाप्ति पर समस्त पुलिस बल की डी-बीफिंग की गयी।

You may have missed

Share