*12 वर्ष की बच्ची के साथ एक साल से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार।*
दिनांक 8/3/ 2023 को समय 21.30 बजे थाना ट्रांजिट कैंप में वादी द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत स्वयं की नाबालिक भांजी उम्र करीब 12 वर्ष के साथ पिछले 1 वर्ष से पड़ोस में रहने वाले शंकर जायसवाल के किराएदार संजय पासवान द्वारा दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने व दिनांक 8 /3/ 2023 होली के दिन में पीड़िता को अकेला पाकर पुनः दुष्कर्म करने के संबंध में दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा नंबर 83 /23 अंतर्गत धारा 376 आईपीसी व 5 बटे 6 पॉक्सो एक्ट बनाम संजय पासवान पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक नीमा बोहरा के सुपुर्द की अभियुक्त संजय पासवान की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक क्राइम /पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण पर प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप के द्वारा अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई टीम द्वारा आज दिनांक 9/3 /20 23 को समय 10:00 महाराजा पैलेस के सामने रुद्रपर से
अभियुक्त संजय कुमार पासवान पुत्र कपिल देव पासवान निवासी शंकर जायसवाल के किरायेदार जगतपुरा वार्ड नं 39 गली न 06 थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी ग्राम कुशाला थाना त्रिवेणी गंज जिला सूहपोर बिहार उम्र 43 वर्ष बिहार को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त अपने पैतृक गांव बिहार भागने के फिराक में था। अभियुक्त संजय पासवान उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं ।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,