कहावत है कि कानून के हाथ बहुत लम्बे होते है अपराध करने के बाद आरोपी भले ही पाताल मे छिप जाये पर एक ना एक दिन कानून के रखवाले अपराधी को ढूंढ ही लेते है इसकी ताजा बानगी देखने को मिली उधमसिंहनगर क्षेत्र मे जहा पर आज से दो दशक पहले एक आरोपी 13 साल की नाबालिग लडकी को लेकर फरार हुए अपराधी को पकडने मे कामयाबी हासिल की है आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने 21 साल पुराने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये तो किच्छ पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए बिहार राज्य, उत्तर प्रदेश राज्य और झारखंड राज्य ,छत्तीसगढ़ राज्य जहां भी अभियुक्त के छुपने की संभावना थी वहां जाकर अभियुक्त को तलाश करने का प्रयास किया और सभी राज्यों की पुलिस व मुखबिरों को इस बारे में जानकारी दी।।
टीम अभियुक्त की तलाश में दिनांक 21 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले में मामूर थी कि तभी टीम को फरार अभियुक्त सुरेंद्र महतो के बारे में सूचना मिली कि अभियुक्त सुरेंद्र महतो देवरिया जिले में छिपकर रह रहा है । मूखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम चंदौली थाना सुरौली जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया ।
अभियुक्त ने पूछताछ पर अपने जुर्म की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि साहब जब मैंने यह अपराध किया था तो उस समय मेरी उम्र 40 साल के लगभग थी। मेरे छोटे भाई के कहने पर मेरे से यह गलती हुई थी। मैं किच्छा में चुटकी देवरिया में ठेकेदारी का काम करता था। तब हम दोनों एक नाबालिक लड़की लेकर बिहार भाग गए थे । उसके बाद में बिहार से झारखंड में जाकर छिप गया था । वहां मैं धान रोपने का काम करता था फिर काफी समय में गोरखपुर भी छुप कर रहा और अब मैं देवरिया में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था। इतने साल बीत गए तो मुझे लगा कि पुलिस अब मुझे कभी गिरफ्तार नहीं कर पाएगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
सुरेंद्र महतो पुत्र सरल उर्फ गणेश महतो निवासी ग्राम महुवावा थाना बरमटियागंज जिला बेतिया बिहार
गिरफ्तारी टीम –
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार
2- का0 जगमोहन नेगी
3- का0 उमेश सिंह थाना किच्छा ।

More Stories
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज