विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
जयपुर शहर में देर रात रफ्तार और यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे चार युवकों की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डर के मारे ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। हादसे की वजह एक बाईक पर चार सवार होने के चलते नियंत्रण खोना और बाईक की तेज रफ्तार बताई जा रही है।इतना ही नही बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। मामले की जांच दुर्घटना थाना पुलिस पूर्व कर रही है। पुलिस के अनुसार रामगंज निवासी 18 वर्षीय मोहम्मर सूफियान, 16 वर्षीय अब्दुल सलाम , अलफेज और हसनैन बाइक पर सवार होकर रोजा खोलने के लिए सामान लेने जा रहे थे। राजापार्क चौराहे पर गुरुद्वारे के नजदीक उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चारों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहम्मद सूफियान और अब्दुल सलाम की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

More Stories
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !