दिनांक 27/28-08-2024 की देर रात्रि थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून / विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है । सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे, घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया। घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे, परिजनों को सूचित किया गया है, परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
*नाम पता मृतक*
1- अभिषेक नेगी पुत्र श्री विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 25 वर्ष
2- रोहित सिंह पुत्र श्री राकेश सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय, 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन