
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल शाम सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!
देहरादून की विकासनगऱ पुलिस और डोईवाला पुलिस ने दिलशाद जावेद और फरीद को लाखो रुपयों के अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल. !
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त