उत्तराखंड के बद्रीनाथ में यूपी और एमपी के दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा में अब तक 15 की गई जान…..
देहरादून: इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीते दिनों बद्रीनाथ धाम में भी एक यात्री की जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 15 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए यूपी और मध्य प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। बद्रीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार (64) निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अपने साथ लेकर लौट गए।
वहीं, शुक्रवार को मोहन सिंह मौर्य पुत्र रामजी निवासी ग्राम बछोड़ा जिला इन्दौर(मध्य प्रदेश) ने 112 पर सूचना दी कि उनके मामा रामेश्वर( 85) का माणा गांव के पास स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि हृदय गति रुकने से दोनों श्रद्धालुओ की मौत हुई है।


More Stories
देहरादून पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग मामले का किया खुलासा,पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों पक्षो का पूर्व मे भी शादी समारोह मे हुआ था विवाद.!
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम.!
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 38 लोगों को हिरासत में लिया