गुप्तकाशी के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
रुद्रप्रयाग। मंगलवार को पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई। मोटरसाइकिल (UK12C-5430) जिसमें 02 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। बाइक सवार दोनों लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण:-
1. जयदीप सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 26 वर्ष, निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।
2. रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष निवासी :- श्रीकोट पौड़ी ।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को कब्ज़े से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपयों के चोरी किये जेवरत किये बरामद,उत्तरप्रदेश मे नाज़िबाबाद के रहने वाले है पकडे गये दोनों आरोपी.!
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध चरस की बरामद, पकड़ा गया आरोपी मजदूरों और छात्रों को नशा बेचकर कमा रहा था बड़ा मुनाफा.!