गोपेश्वर (चमोली)। शनिवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे यात्रियों की मोटर साइकिल पर चटवापीपल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान आने से दब कर दो यात्रियों की मौत हो गई है।
वर्चुअल थाना पुलिस गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि और शनिवार को जारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो रखा है। पहाड़ी से मलवा और चट्टाने खिसक रही है। बदरीनाथ हाइवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच चटवापीपल के पास बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे मोटर साइकिल सवार दो लोगों के उपर भारी चट्टान गिरने से दब कर मौत हो गई है। बताया कि मरने वालों में हैदराबाद निवासी 36 वर्षीय निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण और 50 वर्षीय सत्य नारायणा शामिल है। दोनों शवों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की सहायता से निकाल कर पंचनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सायल कर्णप्रयाग भेज दिया है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही