*प्रेसनोट कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून*
दिनांक 21 नवंबर 2022 की रात बस अड्डा ऋषिकेश के पास कोतवाली ऋषिकेश के कर्मचारी गणों को दौराने गस्त दो लड़कियां लावारिस/संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाए जाने पर उनसे पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि इन लड़कियों का नाम अनीता(काल्पनिक) पुत्री रवि पाल निवासी जिला रुद्रप्रयाग उम्र 13 वर्ष एवं पिंकी (काल्पनिक)पुत्री राजा निवासी उपरोक्त उम्र 16 वर्ष है जोकि रुद्रप्रयाग से भटक कर ऋषिकेश पहुंच गई है। दोनों लड़कियां अपने गांव से दवाई लेने तीन-चार किलोमीटर दूर डॉक्टर के यहां निकली थी जिनके द्वारा रास्ते में एक ट्रक से लिफ्ट ली गई तथा दोनों लड़कियां ट्रक में पीछे बैठकर सो गई भटक कर ऋषिकेश पहुंच गई। दोनों नाबालिग लड़कियों को कोतवाली ऋषिकेश लाकर पुलिस संरक्षण में सकुशल रखा गया। दोनों नाबालिग लड़कियों से जानकारी कर उनके परिजनों से संपर्क कर कोतवाली ऋषिकेश उपस्थित आने को कहा गया आज दिनांक 22 नवंबर 2022 को दोनों नाबालिक लड़कियों के परिजन कोतवाली ऋषिकेश उपस्थित आए इसके पश्चात दोनों नाबालिक लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द सकुशल किया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया हम कल से ही दोनों लड़कियों की तलाश कर रहे थे अपनी अपनी पुत्रियों को सकुशल पाकर परिजनों के द्वारा अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही