पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार से जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें तमुण्डी, बिरसण सैरा, बगथल, भदूडा सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को देव ऋषि एजुकेशनल सोसायटी देहरादून की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मास्टर ट्रेनर अनूप सिंह चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सबको मिलकर जल के उचित प्रबंधन रख-रखाव करना होगा। उनके विभिन्न पहलुओं पर विचारों को आदान-प्रदान आवश्यक है। जिससे ग्राम पंचायत की पेयजल से संबंधित समस्या का स्थायी निराकरण हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान जल जीवन मिशन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में जल जीवन मिशन को गति प्रदान करने, जल का महत्व, अपव्यय, प्रबंधन, हर घर में नल कनेक्शन योजना को शुद्धिकरण एवं स्वच्छता समिति के कार्य एवं अधिकार तथा ग्राम निगरानी समिति के कार्य और अधिकार विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है।
इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य ने जल जीवन मिशन में घरेलू व्यर्थ जल का प्रबंधन, नाले निर्माण, सोख्ता गड्ढ़ा, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, के बारे में जानकारी देते हुए कहा जल स्वच्छ रहेंगा तो जीवन स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर अनूप चौहान, फारूक शेख, दीपक उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार