April 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शटर तोड कर चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

प्राप्त जनकारी के अनुसार
दिनांक 24 अगस्त 2022 कोतवाली ऋषिकेश में वादी प्रवेश सकलानी पुत्र विजय सकलानी निवासी रुषा फार्म गुलरानी गली नंबर 8 गुमानीवाला ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत गली नंबर 25 अमित ग्राम स्थित उनकी सकलानी ब्रदर्स ओम मोबाइल गैलरी रिपेयरिंग की दुकान से दिनांक 23 अगस्त 2022 की रात अज्ञात चोरों के द्वारा रात के समय शटर तोड़कर ग्राहकों के रिपेयरिंग हेतु आए 13 मोबाइल फोन चोरी कर लेने के संबंध में दिया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर *मुकदमा अपराध संख्या- 473/2022 धारा- 380 457 आईपीसी बनाम अज्ञात* अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को देकर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एवं आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए, सर्विलांस की सहायता लेकर, इस प्रकार की चोरी में शामिल पुराने चोरों की जानकारी करते हुए भौतिक सत्यापन कर, उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया| किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर *दिनांक 24 अगस्त 2022 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को जंगलात रोड गुमानीवाला से अभियोग उपरोक्त से संबंधित चोरी 13 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।*

*नाम पता अभियुक्त
1- कार्तिक थापा पुत्र सुरेंद्र निवासी जंगलात रोड गुमानीवाला ऋषिकेश उम्र 27 वर्ष
2- प्रदीप मांझी पुत्र बिंदु मांझी निवासी गली नंबर 2 गुज्जर बस्ती गुमानीवाला ऋषिकेश उम्र 25 वर्ष

*बरामदगी*-
1- चोरी किए गए 13 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनी के

Share