
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें जोगी वाला क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन के किनारे पर एक बाइक से हल्की टक्कर लगने पर छोटा हाथी सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट की जा रही थी, जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन छोटा हाथी के नंबर से वाहन चालक व उसमें सवार व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आज दिनांक 12/07/2025 को मारपीट की घटना में शामिल छोटा हाथी वाहन के चालक व परिचालक को गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहन को सीज किया गया। उक्त घटना का संबंध में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*गया नाम पता अभियुक्तगण*
1- भूपेंद्र पुत्र ननकु राम निवासी भगत सिंह कॉलोनी,अधोईवाला, थाना रायपुर, उम्र – 38 वर्ष
2- नागेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नेहरू ग्राम, डोभाल चौक, थाना रायपुर, उम्र 38 वर्ष
*सीज वाहन का विवरण:-*
*UK07 CB 5236 छोटा हाथी*

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश