रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
हरिद्वार, राज्य स्तरीय ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)/ एसटीएफ द्वारा देर रात में थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में थाना फोर्स के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए नस्तरपुर वाली गली में स्थित *अभियुक्त इंतजार पुत्र यामीन के घर पर छापा मारकर उसके घर से 782 ग्राम चरस एवम चरस बेचकर अब तक एकत्रित की गई नगद संपत्ति 44,500 रूपये बरामद किए गए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल एसटीएफ को जनपद हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चरस बेचने की सूचना गोपनीय तौर पर मिली थी, जिस पर एएनटीएफ की एक टीम को थाना कलियर क्षेत्र में कल देर सायं को भेजा गया था, जिनके द्वारा अभियुक्त इंतजार व उसकी पत्नी मेहरून्निसा को अवैध रूप से चरस बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द