
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों के पार्थिव शरीर आज यहां हेलीकॉप्टर द्वारा कोटद्वार स्थित ग्रासटनगंज लाए गए। रिखणीखाल निवासी हवलदार कमल सिंह और रथुवाढाब निवासी राइफलमैन अनुज नेगी का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा कोटद्वार लाया गया। बुधवार को सुबह दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाए जाएंगे। कोटद्वार पहुंचने पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार कार्यकारिणी के महेंद्र पाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद सेमवाल, कैप्टन जदली सहित लैन्सडाउन विधायक दिलीप रावत एवं स्थानीय लोगों ने शहीद सैनिकों को हेलीपैड पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने जवानों की शहादत पर दुःख प्रकट किया। उन्होंने बताया कि दोनों ही सेना के जवानों को वो व्यक्तिगत रूप से जानते थे और उनका उनके परिवारों से जुड़ाव रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश