
देहरादून
उत्तराखण्ड के पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कांत शरण के निधन पर आज दिनांक 23 सितम्बर, 2022 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। कल गुरूवार को दिल्ली स्थित आवास में उनका निधन हो गया।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि अशोक कांत शरण वर्ष 1965 बैच की आईपीएस अधिकारी थे। वह उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रथम व संस्थापक पुलिस महानिदेशक (09 नवम्बर 2000 से 30 अप्रैल 2002 तक) रहे। अशोक कांत शरण ने उत्तराखण्ड पुलिस की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड पुलिस का बुनियादी ढांचा विकसित कर पुलिस बल के विस्तार एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने अपने कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड पुलिस की छवि को बेहतर बनाते हुए पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।

इस अवसर पर ए बी लाल व आर एस मीणा- सेवानिवृत्त महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/सीआईडी- पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन- अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- पूरन सिंह रावत, सहित सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
दिया समाचार परिवार भी इनकी महान आत्मा की शांति के लिए भगवन से प्रार्थना करता कि उनकी महान आत्मा को प्रभू अपने चरणो मे स्थान दे और परिजनो को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे

More Stories
टिहरी क़ी चंबा पुलिस ने अवैध नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से अवैध चरस क़ी बरामद,
दो साल क़ी फरारी भी नहीं आई आरोपी के काम ,देहरादून क़ी राजपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को लेकर फरार होने वाले आरोपी को पंचकुला से किया गिरफ्तार,फरार आरोपी पर घोषित था 50 हज़ार रुपयोंबका ईनाम,
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!