
महानगर कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय विकास बिष्ट जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री आदरणीय गणेश जोशी जी उपस्थित रहे साथ ही उन्होंने स्वर्गीय विकास बिष्ट जी के चित्र पर श्रद्धा के सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके और अपने बीते समय को साझा किया और कहा कि उन जैसे व्यक्तित्व का योगदान पार्टी एवं संगठन हमेशा याद रखेगा।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी स्वर्गीय विकास बिष्ट जी को श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे कार्यकर्ताओं जिन्होंने पार्टी को मजबूती देने का काम किया हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए।
कैंट विधानसभा से श्रीमती सविता कपूर जी ने भी स्वर्गीय विकास बिष्ट जी को याद करते हुए श्रद्धा के सुमन अर्पित किए।
शोक सभा में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संतोष सेमवाल सुनील शर्मा रतन सिंह चौहान संध्या थापा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल सुरेंद्र राणा महानगर मंत्री राजेश कंबोज संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल विमल उनियाल महानगर कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी आशीष शर्मा विपिन खंडूरी शाहपुर उनियाल प्रदीप कुमार अक्षत जैन रंजीत सेमवाल एवं महानगर के पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!