गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए विभिन्न बूथों को बनाये जाऐगें। बुधवार को इन बूथों पर तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा उपचुनाव में दो मॉडल बूथ, दो यूनिक बूथ, एक महिला बूथ, एक दिव्यांग बूथ और एक युवा बूथ बनाया जाएगा। जिसमें महिला बूथ पर महिला कार्मिकों, दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कार्मिक और युवा बूथ पर युवा कार्मिकों की तैनाती की गयी है।
विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को पीजी कालेज में मॉडल बूथों पर तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मॉडल बूथों के 14 और सामान्य बूथ के तीन कार्मिकों सहित कुल 17 मतदान कार्मिकों को मतदान का सामान्य प्रशिक्षण और ईवीएम का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान अधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों के साथ-साथ मॉक पोल, सिलिंग और वास्तविक मतदान, मतदान समाप्ति के बाद प्रपत्रों की पैकिंग से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी, वहीं ईवीएम के व्यवहारिक प्रशिक्षण में मतदान की संपूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए सीयू, बीयू और वीवीपैट के संयोजन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी। इस दौरान, सहायक नोडल ट्रैनिंग आनन्द सिंह, अभिनव नौटियाल, एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, खीम सिंह कंडारी, जयवीर रावत मौजूद रहे।
मॉडल बूथों पर जहां शुद्ध पेयजल,सेल्फी प्वाइंट, व्हील चेयर तथा मतदान करने वाले लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी है। प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव कक्ष संख्या एक और प्राथमिक विद्यालय अल्कापुरी को मॉडल बूथ, राइका गोपेश्वर को महिला बूथ, प्राथमिक विद्यालय कुण्ड कक्ष संख्या एक को दिव्यांग बूथ, प्राथमिक विद्यालय पोखरी को युवा बूथ और प्राथमिक विद्यालय परसारी और प्राथमिक विद्यालय डुमक को युनिक बूथ बनाया गया है।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!