डेटलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी, हो सकती है कार्रवाई…….
देहरादून: डेटलाइन खत्म होने के बाद भी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अकादमी नहीं पहुंचीं। अकादमी प्रशासन की ओर से ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
यूपीएससी में नियुक्ति को लेकर विवादों में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर बुधवार को भी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी नहीं पहुंच सकी। उनको 23 जुलाई तक अकादमी पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी। तय डेटलाइन खत्म होने के बाद भी वह अकादमी नहीं पहुंचीं।
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर गलत मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और आरक्षण आदि कई आरोपों से घिरी हैं। आरोपों की जांच चल रही है। पूजा खेडकर को 23 जुलाई तक अकादमी में पहुंचना था, लेकिन वह 24 जुलाई तक भी नहीं पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक अकादमी नहीं पहुंचने पर अकादमी प्रशासन की ओर से ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।


More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री