
थाना पटेलनगर के अन्तर्गत पडने वाले बडोवाला मे कल रात हुई वाहन दुर्घटना मे घायल हुये युवक सूरज कुमार पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी पुराना पोस्ट आफिस सेलाकुई की उपचार के दौरान मोत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज कल रात देहरादून से अपने घर सेलाकुई जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से गाडी चलाते हुए टक्कर मारी और सुनसान होने का फायदा उठा कर फरार हो गया स्थानीय लोगो ने 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा लेकिन उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड दिया फिलहाल परिजनो ने तहरीर दी है पुलिस फरार वाहन के खोजबीन मे लगी है ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द