रामनगरसोमवार की देर रात रामनगर के कॉर्बेट से सटे वन प्रभाग के कोसी रेंज क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर स्थित मोहान एवं धनगढ़ी नाले के बीच एक बाघ ने इलाके में घूमने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति पर हमला बोलते हुए उसे अपना निवाला बना दिया .घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने इलाके में गश्त करते हुए जंगल में विक्षिप्त व्यक्ति के शव को खोजने के लिए अभियान चलाया .जिसमे विक्षिप्त व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह वन कर्मियों ने जंगल से बरामद कर लिया .घटना की जानकारी देते हुए डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि यह विक्षिप्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. जिसे कई बार कर्मचारियों द्वारा जंगल में जाने से भी रोका गया. लेकिन कल रात बाघ के हमले के बाद इस विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
नैनीताल पुलिस ने कल निकलने बाली. श्री राम बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान किया जारी.!
मसूरी शरदोत्सव में रेशमा शाह के गीतों पर थिरके गणेश जोशी और मीरा सकलानी, शरदोत्सव की चौथी शाम लोक संस्कृति के नाम 12 साल बाद लौटे उत्सव में कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार की संस्कृति का संगम; लोक गायिका बोलीं- मसूरी से शुरू हुआ था मेरा सफर.!